वैष्णो देवी बोर्ड ने बुज़ुर्गों व विकलांगों के लिए की हेलीकॉप्टर कोटा की घोषणा

जम्मू-कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ी पर माता वैष्णो देवी के मंदिर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग तीर्थयात्रियों के लिए 'हेलीकॉप्टर कोटा' की सुविधा शुरू की गई है। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग के अनुसार, यह सुविधा तीर्थयात्री सेवाओं को बढ़ाने के लिए है और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 1-फरवरी से कोटा उपलब्ध होगा।