श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया है, "जय माता दी, वैष्णो देवी यात्रा 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी जो मौसम की परिस्थितियों के अनुकूल होगी...भक्तों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक कम्युनिकेशन चैनल्स के ज़रिए जानकारी हासिल करते रहें।" गौरतलब है कि 26 अगस्त को लैंडस्लाइड के बाद से वैष्णो देवी यात्रा बंद है।