inshorts

वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ अल्ज़ारी जोसेफ चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से हुए बाहर

वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ अल्ज़ारी जोसेफ पीठ के निचले हिस्से में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। वहीं, जोसेफ की जगह टीम में बारबाडोस के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ जेडियाह ब्लेड्स को शामिल किया गया है। गौरतलब है, 2 मैचों की यह टेस्ट सीरीज़ 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में खेली जाएगी।