वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बर्नार्ड जूलियन का 75 वर्ष की आयु में हुआ निधन

वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बर्नार्ड जूलियन का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जूलियन ने वनडे वर्ल्ड कप 1975 में वेस्टइंडीज़ को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। जूलियन ने वेस्टइंडीज़ के लिए 24 टेस्ट मैच व 12 वनडे मैच खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जूलियन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1973 में डेब्यू किया था।