अहमदाबाद (गुजरात) में खेले जा रहे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ ने पहली पारी में 162 रनों का स्कोर बनाया है। वहीं, भारत ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 448/5 का स्कोर खड़ा किया है। भारत की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए ध्रुव जुरेल ने 125 रन, रवींद्र जडेजा ने 104 रन और केएल राहुल ने 100 रनों की पारी खेली।