वेस्टइंडीज़ के अमीर जांगू ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में डेब्यू पर जड़ा सबसे तेज़ शतक
वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर अमीर जांगू ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू पर सबसे तेज़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। जांगू ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 79 गेंदों पर शतक जड़ा और उन्होंने 83 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए। इसके साथ ही जांगू वनडे डेब्यू पर शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज़ के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।