रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ से बाहर रह सकते हैं। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी और इस सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का जल्द ही एलान किया जाएगा। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के दौरान चोटिल हो गए थे।