वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने पहले दिन बनाया 318/2 का स्कोर
भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 318/2 का स्कोर बनाया। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल 173* और कप्तान शुभमन गिल 22* रन के साथ क्रीज़ पर मौजूद हैं। वहीं, पहली पारी में साई सुदर्शन 87 और केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है, सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।