विस्फोट के बाद दिल्ली में मेट्रो, ट्रेन, फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए जारी हुई एडवाइज़री
लाल किले के पास धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने मेट्रो, ट्रेन व फ्लाइट से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एडवाइज़री जारी की है। लोगों को रेलवे स्टेशन पर 1 घंटे, मेट्रो स्टेशन पर 20 मिनट और एयरपोर्ट पर 3 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
बकौल एडवाइज़री, यह सुचारु सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने के लिए है।