विस्फोटक कार मुझसे 2 फीट दूर थी: लाल किला के पास हुए ब्लास्ट पर चश्मदीद ऑटो ड्राइवर
दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में हुए ब्लास्ट को लेकर मौके पर मौजूूद ज़ीशान नामक एक ऑटो ड्राइवर ने बताया है, "जिस कार में ब्लास्ट हुआ, वह मुझसे 2 फीट दूर थी।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि उसमें बम था या कुछ और लेकिन उसमें विस्फोट हुआ। वह एक स्विफ्ट डिज़ायर कार थी।"