विसर्जन से पहले ही MP में भारी बारिश में सड़क पर बह गई 'गणेश जी' की प्रतिमा, सामने आया वीडियो
इंदौर (मध्य प्रदेश) में भारी बारिश के बीच गणपति की एक प्रतिमा विर्सजन से पहले ही सड़क पर बह गई जिसका वीडियो सामने आया है। प्रतिमा के साथ ही पंडाल और साउंड सिस्टम भी बह गए। इंदौर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और नगर निगम की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।