वॉट्सऐप, रिलायंस जियो समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर विदेश यात्रा के लिए ई-सिम सुविधा लाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत यूज़र्स ऐप में अपनी यात्रा की जगह बताकर वहां उपलब्ध ई-सिम प्लान देख/खरीद/इंस्टॉल कर सकेंगे। वे बचा हुआ डेटा चेक कर पाएंगे और प्लान खत्म होने से पहले अलर्ट भी मिलेगा। यह सुविधा शुरुआत में चुनिंदा देशों में आएगी।