WhatsApp ने यूजर्स के लिए शेड्यूल मेसेज फीचर रोलआउट करना शुरू किया है जिसके ज़रिए यूज़र्स व्यक्तिगत/ग्रुप चैट में टेक्स्ट मेसेज/फोटो/वीडियो/लिंक शेड्यूल कर सकते हैं। मौजूदा समय से कम-से-कम 10 मिनट बाद और मैक्सिमम 14 दिन पहले तक के लिए मेसेज शेड्यूल किया जा सकेगा। फोन बंद या नेटवर्क कवरेज से बाहर होने पर भी शेड्यूल मेसेज भेज दिए जाएंगे।