वॉट्सऐप ला रहा इंस्टग्राम के इंस्टेंट्स जैसा फीचर

वॉट्सऐप जल्द 'जैप्स' नाम का नया फीचर ला सकता है जो इंस्टाग्राम के 'इंस्टेंट्स' जैसा होगा। इसके ज़रिए यूज़र्स ऐप के इंस्टेंट कैमरे से फोटो और छोटे वीडियो कैप्चर कर शेयर कर सकेंगे। इन्हें एक बार देखने के बाद दोबारा नहीं देखा जा सकेगा। फीचर में ऐंड-टू-ऐंड एन्क्रिप्शन भी मिलेगा। 'इंस्टेंट्स' फीचर इंस्टाग्राम ने 13 मई-2026 को पेश किया था।