वुहान में कोविड-19 प्रकोप की रिपोर्टिंग करने वाली चीनी पत्रकार झांग झान को 4 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। उन्हें 'झगड़ा करने और परेशानी पैदा करने' का दोषी पाया गया। दिसंबर-2020 में भी इन्हीं आरोपों को लेकर उन्हें 4 साल की सज़ा हुई थी। मई-2024 में रिहा हुईं झांग को अगस्त-2024 में हिरासत में लिया गया था।