व्हीलचेयर पर बैठी बुज़ुर्ग महिला ने धोनी से किया सेल्फी का अनुरोध, धोनी का जेस्चर हुआ वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का एक एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है जिसमें व्हीलचेयर पर बैठी एक बुज़ुर्ग महिला धोनी से सेल्फी लेने का अनुरोध करती दिख रही है। इसके बाद धोनी ने महिला के हाथों से फोन लिया और झुककर खुद सेल्फी ली। वायरल हुए वीडियो पर एक X यूज़र ने लिखा, "थाला का शानदार जेस्चर।"