दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और वक्फ कानून के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान समुदाय के लोगों ने कहा कि यह उनकी लंबे समय से मांग थी जिसे पीएम ने पूरा किया है। उन्होंने पीएम के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के विजन पर भरोसा जताया है।