वनडे से संन्यास लेने वाले स्टीव स्मिथ की पत्नी डैनी विलिस वकील हैं। दोनों की पहली मुलाकात क्रिकेट के मैदान पर हुई थी और स्मिथ को पहली नज़र में ही उनसे प्यार हो गया था। स्मिथ ने अमेरिका के रॉकफेलर सेंटर में उन्हें प्रपोज़ किया था और 7 साल की डेटिंग के बाद 2018 में दोनों की शादी हुई थी।