inshorts

वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट की जज रेखा पल्ली को कहा 'सर'; उन्होंने दिया जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस रेखा पल्ली ने एक वकील द्वारा 'सर' बुलाने पर बुधवार को कहा, "मैं 'सर' नहीं हूं...आप देख ही सकते हैं!" वकील ने कहा, "माफी चाहूंगा...आपके आसन के मद्देनज़र ऐसा कहा।" इस पर उन्होंने कहा, "आपको लगता है कि यह आसन 'सर' के लिए है...तो और गलत है...युवा ऐसा करेंगे तो भविष्य में क्या उम्मीद रहेगी?"