सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक वकील के खिलाफ मानहानिकारक चीज़ें प्रकाशित करने के लिए दोषी ठहराए गए पत्रकार को राहत देने से यह कहकर इनकार किया कि यह 'येलो जर्नलिज़्म' है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा, "इस तरह की पत्रकारिता से हम सहमत नहीं...हमें वकीलों को भी बचाने की ज़रूरत है।"