वकीलों के गलत आचरण से जनता का विश्वास न्याय प्रणाली पर कम होता है: हाईकोर्ट
यूपी में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 12 वकीलों के खिलाफ एक अवमानना मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि वकीलों का अनुचित आचरण अथवा व्यवहार न्यायिक प्रणाली में लोगों के विश्वास को कम करता है। गौरतलब है कि अवमानना मामले में नामित 12 वकीलों में से 6 वकीलों की मौत हो चुकी है।