वक्फ बोर्ड का नया दफ्तर बनवाया है, फिर बुलाया है: एसीबी के नोटिस पर 'आप' नेता अमानतुल्लाह

'आप' नेता अमानतुल्लाह खान ने गुरुवार को दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा उन्हें भेजे गए एक नोटिस की तस्वीर शेयर की जिसमें उन्हें एसीबी द्वारा पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है। अमानतुल्लाह ने नोटिस की तस्वीर के साथ लिखा, "वक्फ बोर्ड का नया दफ्तर बनवाया है, हमें एसीबी ने बुलाया है...चलो फिर बुलावा आया है!"