वज़न कम करने की दवा को लेकर रखना चाहिए किन बातों का ध्यान?

बागपत (यूपी) में सपा नेता फुरकान पहलवान की कथित तौर पर वज़न कम करने की दवा खाने से मौत हो गई है। पाचन बीमारी संबंधी अमेरिकी संस्थान एनआईडीडीकेडी के अनुसार, ऐसी दवाएं डॉक्टर से पूछकर ही लें, डॉक्टर की बताई मेडिकल शॉप या ऑनलाइन प्लैटफॉर्म से दवा खरीदें और दवा लेने से पहले उसके साइड इफेक्ट्स और खतरे ज़रूर जानें।