भारत में मोटापा घटाने और टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए लॉन्च हुई दवा 'मौनजारो' ऐसी पहली दवा है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले 2 तरह के हार्मोन रिसेप्टर्स (GIP और GLP-1) को ऐक्टिवेट करती है। वज़न घटाने वाली ओज़ेम्पिक केवल GLP-1 को ऐक्टिव करती है। मौनजारो 20–25% तक जबकि ओज़ेम्पिक 15% तक बॉडी फैट को कम करती है।