वज़न घटाने वाली दवाओं से हृदय रोगियों में समय से पहले मौत का खतरा कम होता है: स्टडी
एक स्टडी के मुताबिक, वज़न घटाने वाली दवाएं हृदय रोगियों में अस्पताल में भर्ती होने या समय से पहले मौत के जोखिम को काफी कम कर सकती हैं। स्टडी में सेमैगलुटाइड दवा ने जोखिम को 42% जबकि टिर्जेपाटाइड ने 58% तक घटाया। डायबिटीज़ के इलाज के लिए बनाई गई ये दवाएं GLP-1 हार्मोन की नकल कर भूख कम करती हैं।