एनआईए की चार्जशीट के अनुसार, मुंबई के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वझे ने ऐंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से लदी मिली एसयूवी के मालिक मनसुख हिरेन को मारने के लिए पूर्व 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' प्रदीप शर्मा को 'बड़ी मात्रा में कैश' दिया था। बकौल एनआईए, वझे ने खुद को 'सुपर-कॉप' साबित करने के लिए ऐंटीलिया बम मामले की साज़िश रची थी।