inshorts

वडोदरा में कार सवार युवक ने कई लोगों को कुचला, चिल्लाया 'एक और राउंड'; 1 की मौत

वडोदरा (गुजरात) में कार सवार एक युवक ने सड़क पर आतंक मचाया और बाइक सवार समेत कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद युवक सड़क पर उतरा और 'एक और राउंड' चिल्लाना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।