वडोदरा (गुजरात) में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से एक घर में आग लग गई जिसमें एक महिला समेत 5 लोग झुलस गए हैं। हादसे के दौरान महिला घर पर खाना बना रही थी तभी ज़ोरदार ब्लास्ट हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, आग पर काबू पा लिया गया है।