'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका ने हमसे दुर्व्यवहार किया, उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया है: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित की गिरफ्तारी की खबरों को खारिज कर मामले से संबंधित वायरल हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। पुलिस के अनुसार, चंद्रिका ने नगर निगम (एमसीडी) से अनुमति लिए बिना स्टॉल लगाया था और भीड़ लगने से जाम लग गया था। बकौल पुलिस, चंद्रिका ने उनसे दुर्व्यवहार किया था।