वन अधिकारी समझकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में झारखंड में 10 लोग अरेस्ट

पुलिस ने बताया है कि पलामू (झारखंड) में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, ग्रामीणों के एक समूह ने पुलिसकर्मियों को वन विभाग का अधिकारी समझकर पीट दिया था जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।