चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को भारत और न्यूज़ीलैंड मैच में पहली बार 2 गेंदबाज़ों ने बराबर रन देकर 5 विकेट हॉल लिया। न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ मैट हेनरी और भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दोनों ने 42-42 रन देकर 5-5 विकेट लिए। यह हेनरी का वनडे का तीसरा और वरुण का वनडे में पहला 5 विकेट हॉल है।