वनडे क्रिकेट में 2,237 दिन बाद सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए केन विलियमसन
न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन बुधवार को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के पहले मैच में 1(2) रन बनाकर आउट हुए। 34-वर्षीय केन 2,237 दिनों के बाद वनडे क्रिकेट में सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले वनडे क्रिकेट में आखिरी बार वह वर्ष-2019 में सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे।