वनडे क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड?

दुबई में रविवार को भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का फाइनल होगा। भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अब तक 119 वनडे मैच खेले हैं जिनमें से 61 में जीत और 50 मैच में हार मिली। वहीं, एक वनडे मैच टाई रहा है जबकि 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत का सर्वोच्च वनडे स्कोर 397/4 है।