इंडिय-ए ने शुक्रवार को राइज़िंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल को 26 रनों पर समेट दिया। यह पुरुषों के लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का पांचवां सबसे कम स्कोर है। वेस्टइंडीज़ अंडर-19 का 2007 में बारबाडोस के खिलाफ बनाया 18 रन का स्कोर सबसे कम है। इसके बाद सारासेन्स स्पोर्ट्स क्लब (19), मिडिलसेक्स (23) और ओमान (24) का स्कोर सबसे कम है।