वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा पार्टनरशिप रन बनाने वाली जोड़ियां कौनसी हैं?
वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा पार्टनरशिप रन बनाने वाली जोड़ियों में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली हैं। इस जोड़ी ने 176-पारियों में 8,227 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने-कुमार संगाकारा हैं जिन्होंने 151-पारियों में 5,992 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली की भारतीय जोड़ी 101-पारियों में 5,483 रन जोड़कर तीसरे स्थान पर हैं।