inshorts

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बने सरफराज़ खान

मुंबई के बल्लेबाज़ सरफराज़ खान ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया और इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बन गए। सरफराज ने 50 ओवर के मैच में 62 (20) रनों की पारी खेली। उन्होंने गेंदबाज़ अभिषेक शर्मा के एक ओवर में 30 रन बटोरे।