वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहे स्मिथ ने बतौर लेग-स्पिनर किया था डेब्यू

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ ने सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2010 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बतौर लेग-स्पिनर अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान तक बने।