वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्टीव स्मिथ की नेटवर्थ कितनी है?

वनडे से संन्यास लेने वाले स्टीव स्मिथ सर्वाधिक कमाई करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू के यंग रिच लिस्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ $50 मिलियन (₹435 करोड़) है। उनकी कमाई में ब्रैंड एंडोर्समेंट, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड और दुनियाभर की टी20 लीग से कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं। उन्होंने एक मैट्रेस कंपनी और कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है।