50 ओवरों वाली मलेशियन मेन्स अंडर-19 इंटर स्टेट चैंपियनशिप में पुत्राजया के खिलाफ सालेनगोर की टीम ने 564 रनों का टोटल बनाने के बाद 477 रनों के अंतर से मैच जीता है। सालेनगोर की ओर से मुहम्मद अकरम नामक बल्लेबाज़ ने 217 रनों की पारी सिर्फ 97 गेंदों में खेली। मैच में पुत्राजया की टीम 100-रन तक भी नहीं पहुंची।