कप्तान के तौर पर वनडे इंटरनैशनल मैच जीतने के मामले में मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच गज़ब का संयोग बन गया है। रोहित ने 56 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की और 42 मैच जीते। वहीं, कप्तान के तौर पर विराट के पहले 56 मैच देखें तो उन्होंने भी 42 मैच जीते थे।