वनडे में डेब्यू करने वाले भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बने वरुण चक्रवर्ती

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं। वरुण 33 साल 164 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ कटक में अपना पहला वनडे मैच खेल रहे हैं। इससे पहले 1974 में फारूख इंजीनियर ने 36 साल 138 दिन की उम्र में भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया था।