वनडे मैच जीतने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए 14-साल की उम्र में वनडे मैच जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहज़ाद का रिकॉर्ड तोड़ा। साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से 25-रन से जीत दर्ज की। हरवंश पंगालिया (93 रनों) और अंब्रीश (65 रनों) की बदौलत भारत मैच जीता।