मेहदी हसन वनडे में नंबर 8 पर बल्लेबाज़ी करते हुए शतक लगाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने

बांग्लादेश के ऑल-राउंडर मेहदी हसन मिराज वनडे क्रिकेट के इतिहास में 8वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। 25-वर्षीय मेहदी ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 83 गेंदों पर शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। आयरलैंड के ऑल-राउंडर सिमी सिंह पिछले साल यह मुकाम हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।

Load More