रविवार को अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश बल्लेबाज़ जो रूट को बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला था। एक संयोग के तहत रूट को अपने वनडे इंटरनैशनल, टी20I व द हंड्रेड के डेब्यू पर भी बल्लेबाज़ी करने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, रूट ने अपने टेस्ट डेब्यू पर 73 रन की पारी खेली थी।