अमेरिका की रक्गर्ज यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक वयस्कों की मिर्गी का इलाज बच्चों के लिए भी लाभदायक व सुरक्षित पाया गया है। स्टडी के अनुसार, मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रिस्पोन्सिव न्यूरोस्टिम्यूलेशन सिस्टम (आरएनएस) डिवाइस बच्चों के लिए भी इस्तेमाल हो सकती है। विशेषज्ञों ने 3-25 साल तक की उम्र के नौजवानों पर ये अध्ययन किया।