वर्क लोड के चलते गई शख्स की जान, अस्पताल में रहते हुए भी ऑफिस के ग्रुप चैट में जोड़ा गया था
चीन में 32-वर्षीय प्रोग्रामर गाओ ग्वांगहुई की अत्यधिक वर्कलोड और लंबे ओवरटाइम के चलते मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट, वह वीकेंड पर घर से काम करते समय बेहोश हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसे ऑफिस के वर्क ग्रुप में जोड़ा गया और काम से जुड़े मेसेज भेजे गए। परिवार ने काम के दबाव को मौत की वजह बताया।