वरुण चक्रवर्ती ने दूसरी बार टी20I में लिया 5 विकेट हॉल
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20I में मंगलवार को 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह दूसरी बार है जब वरुण ने टी20I में 5 विकेट हॉल लिया है। वरुण से पहले भारतीय गेंदबाज़ कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार टी20I में 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।