वरुण चक्रवर्ती ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लिया 5 विकेट हॉल
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया। यह वनडे में वरुण का पहला 5 विकेट हॉल है। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया था। मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 44 रनों से हराया।