महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में फील्डिंग में अपना दम दिखाने वालीं भारतीय क्रिकेटर अमनजोत कौर की दादी को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, उनके परिवार ने उन्हें इसके बारे में नहीं बताया था ताकि उनका ध्यान न भटके। अमनजोत के पिता ने कहा, "यह जीत तनावपूर्ण समय में हमारे लिए मरहम जैसी है।"