वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कॉग्निज़ेंट ने किया एलान, अब भारत में टियर-2 शहरों पर फोकस करेगी कंपनी
टेक कंपनी कॉग्निज़ेंट ने भारत में अपने ऑपरेशंस का विस्तार करने का एलान किया है जिसमें टियर-2 शहरों पर खास जोर होगा। यह जानकारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक में कंपनी के अमेरिका क्षेत्र के प्रेसिडेंट सूर्या गुम्मडी ने दी। गौरतलब है, कॉग्निज़ेंट ने हाल ही में विशाखापत्तनम, इंदौर और गुजरात के GIFT सिटी में कारोबार विस्तार किया है।